होम लोन क्या है? होम लोन कैसे मिलता है? 2023 में होम लोन लेने की प्रकीरिया एवं संपूर्ण जानकारी।

5/5 - (1 vote)

वर्तमान समय में भारत में 6.8 करोड़ भारतीयों के पास खुद का घर नहीं है। बहुत सारे लोग अपना खुद का घर बनाना या फिर घर को खरीदना चाहते हैं। परंतु उनके पास इतना ज्यादा इकट्ठा पैसा नहीं होता है जिसके चलते वे घर लेने में असमर्थ रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए बहुत सारी बैंक होम लोन की सुविधा प्रदान करती है।

होम लोन क्या है?
होम लोन क्या है?

सभी लोगों ने होम लोन के बारे में सुना होगा परंतु अभी भी बहुत सारे ऐसे हैं जिनको होम लोन क्या है और होम लोन कैसे मिलता है नहीं पता होंगे। जिसके चलते वे होम लोन की सुविधा को लेने में कतराते हैं या फिर उससे दूर भागते हैं। परंतु अगर आप आज के हमारे इस लेख को पढ़ लेते हैं तो आप होम लोन के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेंगे और आपके पास अगर घर नहीं है तो होम लोन की सहायता से आप घर खरीद सकते हैं या फिर खुद का घर बनवा और सकते हैं।

होम लोन क्या है? What is home loan

होम लोन भारत की मान्यता प्राप्त बैंकों के द्वारा घर बनाने एवं घर खरीदने के लिए प्रदान किए जाने वाला ऋण है। कोई भी व्यक्ति होम लोन की सहायता से किसी भी बैंक से पैसे ले सकता है जिसका प्रयोग वह घर बनाने एवं घर खरीदने में कर सकते हैं। होम लोन पर बहुत ही कम ब्याज दर लगता है जिसके सहायता से आप आसानी से इस ऋण को चूका सकते हैं।

भारत में सभी बैंकों का अलग-अलग प्रक्रिया होती है होम लोन देने की और सभी बैंकों में अलग-अलग ब्याज दर पर होम लोन दिया जाता है। हाल ही के दिनों में भारत सरकार ने होम लोन पर अनुदान देने का भी प्रावधान बनाया है। अगर आप होम लोन लेते हैं तो आपको सरकारी सहायता भी मिलने वाली है। आज के समय में घर खरीदना एवं घर बनाना होम लोन की सहायता के कारण बिल्कुल आसान हो गया है।

होम लोन कितने प्रकार के होते हैं? Types of home loan

वैसे तो होम लोन के कई सारे प्रकार होते हैं। यहां पर हम आपको कुछ महत्वपूर्ण टाइप के होम लोन के बारे में बताते हैं। दोस्तों यहां पर आपको सबसे ज्यादा लोगों के द्वारा ली जाने वाली होम लोन की जानकारी दी गई है।

1.Home purchase loan (गृह खरीद लोन) – अपना खुद का घर किसी बिल्डर या फिर आवास निर्माता से खरीदने के लिए लिए जाने वाले लोन को होम परचेसिंग लोन कहा जाता है। इस लोन के द्वारा हम लो इंटरेस्ट रेट पर रजिस्टर्ड फ्लाइट या फिर घर खरीद सकते हैं।

2.Home construction loan (गृह निर्माण लोन)- घर बनाने के लिए प्रदान की जाने वाली लोन को होम कंस्ट्रक्शन लोन कहा जाता है। इस लोन को किसी भी घर बनाने वाले जमीन के ऊपर ले सकते हैं।

3.Land purchase loan (भूमि खरीद लोन)- अगर आपके पास घर बनाने के लिए जमीन नहीं है। तो बैंक आपको भूमि खरीदने के लिए लैंड परचेज लोन प्रदान करती है। इसकी सहायता से आप अपने लिए घर बनाने हेतु जमीन खरीद सकते हैं।

4.Home improvement or extension loan (गृह सुधार और विस्तार लोन)- अगर आपके पास पुराना घर है जिसे आप डेकोरेट कराना चाहते हैं या फिर उसे और बड़ा करना चाहते हैं तो आपके लिए होम इंप्रूवमेंट और एक्सटेंशन लोन की सुविधा उपलब्ध है। इसकी सहायता से आप घर को पुनर्निर्माण या फिर विस्तार करने हेतु लोन प्राप्त कर सकते हैं।

5.Bridge home loan (ब्रिज होने लोन)- अगर आप अपने पुराने घर को बेचने से पहले नया घर लेना चाहते हैं। तो आप ब्रिज होम लोन ले सकते हैं जिसकी सहायता से आपको तुरंत पुराने घर के ऊपर लोन मिल जाएगा। और आप नया घर ले सकते हैं और पुराने घर को बेचने के बाद उस लोन को चुकता कर सकते हैं।

6.Top of home loan (टॉप अप होम लोन)- अगर आपने पहले से ही होम लोन लिया हुआ है और आपको पैसे की कमी हो रही है जिसके चलते आपको दोबारा से लोन लेना है। तो आपके लिए टॉप अप होम लोन की सुविधा उपलब्ध है। यह होम लोन अतिरिक्त घरेलू कामकाज के लिए लिया जाता है।

7.Joint home loan (सयुक्त गृह लोन)- जब एक से ज्यादा व्यक्ति मिलकर एक साथ लोन लेना चाहते हैं। तो उनके लिए ज्वाइंट होम लोन की सुविधा उपलब्ध है। इस प्रकार के होम लोन एक से ज्यादा व्यक्ति के साथ होम लोन लेने के लिए किया जाता है।

8.Composite home loan (महाग्रह होम लोन)- अगर आप एक बार में घर संबंधित दो होम लोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए कंपोजिट होम लोन की सुविधा उपलब्ध है। Composite home loan का प्रयोग एक साथ दो कार्यों हेतु होम लोन लेने के लिए किया जाता है।

9.Fixed rate home loan (फिक्स्ड रेट होम लोन)- fixed rate home loan वैसे होम लोन होते हैं जिस पर ब्याज दर सुनिश्चित कर दिया जाता है। अगर मार्केट में होम लोन की ब्याज दर पर बढ़ोतरी या फिर घटोतरी होती है तो इस पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ता है। कहने का मतलब है फिक्स्ड इंटरेस्ट रेट पर लिया जाने वाला होम लोन को फिक्स रेट होम लोन कहा जाता है।

10.Floating rate home loan (फ्लोटिंग रेट गृह लोन)- फ्लोटिंग रेट होम लोन वैसे लोन होते हैं जिसमें इंटरेस्ट रेट सुनिश्चित नहीं होता है। अगर मार्केट में होम लोन की इंटरेस्ट रेट में कमी आएगी तो आपको कम ब्याज दे देना होगा अगर बढ़ोतरी आएगी तो आपको ज्यादा ब्याज दर होना देना होगा। जिस होम लोन पर ब्याज दर सुनिश्चित नहीं होता है वैसे लोन को फ्लोटिंग रेट होम लोन कहा जाता है।

होम लोन लेने के लिए पात्रता | eligibility for taking home loan

  • आपका भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
  • आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक और 70 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • आपकी मासिक आय ₹25000 से अधिक होना अनिवार्य है।
  • नौकरी पेशा लोगों के लिए 2 वर्षों से अधिक की अनुभव होना चाहिए।
  • बिजनेसमैन मतलब गैर नौकरी पेशा लोगों के लिए 3 वर्षों का बिजनेस या प्रोफेशनल अनुभव होना चाहिए।
  • आपको मिलने वाला होम लोन की राशि आपके प्रॉपर्टी की वैल्यू का 90% तक हो सकता है।
  • आपका क्रेडिट स्कोर 750 से ऊपर होना चाहिए।

होम लोन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज | important document for taking home loan

  • आवेदक का आधार कार्ड।
  • आवेदक का पैन कार्ड।
  • आवेदक का आय प्रमाण पत्र।-
    • नौकरी पेशा लोगों के लिए – पिछले 3 महीने की सैलरी स्लिप। पिछले 3 वर्षों की आरटीआई फाइल की कॉपी।
    • गैर नौकरी पेशा के लिए – पिछले 3 वर्षों की इनकम टैक्स रिटर्न फाइल, बिजनेस की बैलेंस शीट, बिजनेस की लाइसेंस और बिजनेस की लोकेशन की जानकारी।
  • आवेदक का निवास स्थान प्रमाण पत्र।
  • प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज – सोसाइटी या बिल्डिंग का NOC , प्रॉपर्टी रिलेटेड पेपर, घर निर्माण हेतु आने वाले खर्चे का संपूर्ण विवरण।

होम लोन कैसे मिलता है? How to get home loan?

आज के समय में होम लोन लेना बहुत ही सरल हो चुका है। अगर आप होम लोन लेना चाहते हैं तो आपको सर्वप्रथम होम लोन लेने की पूरी प्रक्रिया को समझना होगा। यहां पर हम आपको होम लोन कैसे मिलता है अथवा कैसे लिया जाता है इसकी जानकारी दे रहे हैं तो आप इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  • सबसे पहले आपको जिस बैंक से होम लोन लेना है उसके नजदीकी शाखा या फिर ऑनलाइन वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आपको जिस काम के लिए होम लोन लेना है उस कार्य के लिए मिलने वाला होम लोन का चयन करें।
  • अब आपको उस प्रकार के होम लोन के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के लिए मिल जाएगा।
  • आप जिस होम लोन को लेना चाहते हैं उसके बारे में संपूर्ण जानकारी आपको आधिकारिक वेबसाइट, कस्टमर केयर सपोर्ट बैंक शाखा में मिल जाएगा।
  • अब आपको होम लोन की फॉर्म को पूरी अच्छी तरह से भर देना है और उसमें मांगे हुए सभी जरूरी दस्तावेज को भी जोड़ देना।
  • जब आपके द्वारा सबमिट दस्तावेज का अप्रूवल हो जाएगा तब आपके लिए होम लोन पास कर दिया जाएगा और होम लोन की राशि आपके बैंक खाते में भेज दिए जाएंगे।

2023 में होम लोन लेने की प्रक्रिया | Procedure to take home loan 

दोस्तों यहां पर होम लोन लेने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप करके लिखी हुई है। आप हमारे द्वारा बताए गए तरीके को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके आसानी से होम लोन प्राप्त कर सकते हैं।

Step 1. सर्वप्रथम आपको किस प्रकार का होम लोन चाहिए उसका चयन करें।

Step 2. अब आपको किस बैंक या फिर किस फाइनेंसियल कंपनी से होम लोन चाहिए उसका चयन करें।

Step 3. अब आपको जिस प्रकार का किसी भी बैंक अथवा कंपनी से लोन लेना है उस की आधिकारिक वेबसाइट, कस्टमर केयर सपोर्ट, नजदीकी शाखा में जाएं और सभी लोन से संबंधित जानकारी को इकट्ठा करें।

Step 4. अगर आप लोन की जानकारी से संतुष्ट है और आप लोन लेने के लिए इच्छुक है तो अब आपको आवेदन फॉर्म प्राप्त करने चाहिए जिसे आप ऑनलाइन या फिर नजदीकी शाखा से ऑफलाइन ले सकते हैं।

Step 5. अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी प्रश्नों को ध्यान पूर्वक भरना होगा। आवेदन फॉर्म में मांगे हुए सभी जरूरी दस्तावेज को उसके साथ सम्मिलित करना होगा।

Step 6. अब आपको अपने आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट या फिर नजदीकी शाखा में सबमिट कर देना होगा।

Step 7. अब आपके लोन की अप्रूवल के लिए लोन प्रदान करने वाली बैंक अथवा कंपनी आपसे संपर्क करेगी। जिसके लिए आपको कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है।

Step 8. अगर कंपनी के द्वारा आप उस कंपनी के लोन प्रदान करने की योग्यता के ऊपर खरे उतरते हैं तो आपके द्वारा आवेदन दिए गए लोन को पास कर दिया जाएगा।

Step 9. जब आपका लोन पास हो जाएगा तो आपको उसी वक्त कस्टमर केयर सपोर्ट अथवा मैसेज के माध्यम से जानकारी दे दी जाएगी।

Step 10. लोन अप्रूवल के 7 दिन के भीतर ही आपके बैंक खाते में ऋण राशि भेज दी जाएगी एवं ऋण पर लगने वाले ब्याज दर के बारे में भी संपूर्ण जानकारी दस्तावेज के रूप में आपको भेज दिया जाएगा।

FAQ

होम लोन पर कितना ब्याज लगता है?

भारत सरकार द्वारा होम लोन पर ली जाने वाली ब्याज दर को 7% से 10% के भीतर सुनिश्चित कर दिया है। इस ब्याज दर पर किसी भी बैंक से होम लोन प्राप्त कर सकते हैं।

किसी भी होम लोन पर लगने वाले ब्याज दर को हम कैसे कैलकुलेट कर सकते हैं?

होम लोन पर लगने वाले ब्याज दर को हम होम लोन कैलकुलेटर की सहायता से कैलकुलेट कर सकते हैं।

सबसे सस्ता होम लोन किस बैंक के द्वारा दिया जाता है?

वर्तमान में यूको बैंक के द्वारा सबसे सस्ता होम लोन प्रदान किया जा रहा है। वैसे समय-समय पर अलग-अलग बैंक के भी सस्ता होम लोन प्रदान करती है।

किस बैंक में सबसे आसानी से होम लोन मिलता है?

वर्तमान समय में अगर आपके पास सभी जरूरी दस्तावेजों है, तो आप किसी भी बैंक में बड़े ही आसानी से होम लोन प्राप्त कर सकते हैं।

कौन सा होम लोन सबसे अच्छा होता है?

सभी होम लोन अच्छे ही होते हैं, बस हमारी सोच ही किसी होम लोन के प्रति अच्छी या फिर बुरी होती है।

होम लोन में कितने लाख का लोन मिलता है?

होम लोन में मिलने वाली राशि आपके आय एवं आप की प्रॉपर्टी पर निर्भर करती है। अगर आपके पास एक लाख की प्रॉपर्टी है जिस पर आप लोन लेना चाहते हैं तो आपको उसका 90% मतलब ₹90000 तक का लोन मिल सकता है।


होम लोन को कितने दिनों तक चुकाया जा सकता है?

होम लोन को चुकाने की अवधि आपके द्वारा लिए गए होम लोन के प्रकार पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार का एवं किस तरह की प्रीमियम का चयन किया है। अमूमन होम लोन को चुकाने की अवधि 5 से 15 वर्षों की होती है।

निष्कर्ष –

आज के इस लेख में हमने आपको बताया है कि होम लोन क्या है? होम लोन कितने प्रकार के होते हैं? होम लोन कैसे लिया जाता है? एवं 2023 में होम लोन लेने की प्रक्रिया को पूरी डिटेल में उजागर किया है। आशा करते हैं कि आपको हमारे इस लेख से होम लोन से संबंधित हर प्रकार की जानकारी मिली होगी।